आमतौर पर लोग कार के अंदर और बाहर की सफाई का काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन बोनट के अंदर की सफाई का ध्यान नहीं रखते। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी लापरवाही के कारण कार की बैटरी परेशान कर रही है तो किस तरह से बैटरी का ध्यान रखा जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रीस का ना करें उपयोग
कई बार मैकेनिक हमेश बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस का प्रयोग करते हैं। लेकिन याद रहे टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखें हमेशा बैटरी टर्मिनल को साफ रखें।
करें बैटरी की जांच
हफ्ते में कम से कम एक बार बैटरी की जांच जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही हर हफ्ते में कम से कम एक बार बैटरी टर्मिनल के आस-पास जमा एसिड को भी साफ करना चाहिए। किसी भी कार में बैटरी ही ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें पानी डालना पड़ता है तो बैटरी के पानी के स्तर को भी नियमित रूप से चेक करना चाहिए।
कब बदलें बैटरी
कंपनियों की ओर से आजकल जितनी भी बैटरी बाजार में उपलब्ध आ रही हैं। उनपर कंपनियों की ओर से 24 से लेकर 48 महीने तक की वारंटी दी जाती है। लेकिन अगर बैटरी वारंटी की अवधि में ही खराब हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुह होता है तो आप बैटरी बदल लेना चाहिए। इसके अलावा बैटरी को वारंटी में होने पर सर्विस सेंटर पर दिखाना चाहिए। जरुरत हो तो कंपनी इसे बिना कोई कीमत लिए बदल देती है।