उत्तर भारत में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। ठंड के मौसम में जहां कार की देखभाल जरूरी हो जाती है। इनमें सबसे ज्यादा दिक्कत कार के एवरेज से होती है। ठंड के मौसम में कैसे एवरेज को बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
ठंड के मौसम में जिस तरह से लोग अपना ध्यान रखते हैं, वैसे ही कार का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर हमें बीच सफर में कई परेशानियां हो सकती हैं। आमतौर पर सर्दियों के समय ज्यादातर लोग कहते हैं कि उनकी कार का एवरेज कम हो गया है। ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कम तापमान का करना पड़ता है सामना
2 of 4
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
ठंड के समय ज्यादातर लोगों की कार खुले में पार्क होती है। ऐसे में उसे बेहद कम तापमान का सामना करना पड़ता है। कार में कई तरह के ऑयल होते हैं जिनमें इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ब्रेक ऑयल, स्टेयरिंग ऑयल, कूलेंट और पेट्रोल जैसे ईंधन को काफी कम तापमान में भी बेहतर काम करना पड़ता है। जिसका सीधा असर कार पर होता है और कई मामलों में कार का एवरेज कम हो जाता है।
सर्दियों के समय कार को शुरू करने के बाद इंजन को सही तापमान तक पहुंचने में भी समय लगता है। इसके अलावा कार के शीशे आदि पूरी तरह से बंद करने के साथ ही केबिन को गर्म करने के लिए भी हीटर चलाया जाता है। जिसमें एनर्जी का ज्यादा उपयोग होता है।
कार को खुले में पार्क करने की जगह अगर कार को गैराज या बंद जगह पर पार्क किया जाए तो खुले में होने वाले तापमान के मुकाबले बंद जगह में कार का तापमान थोड़ा ज्यादा होता है। सर्दियों में कार के टायर में हवा की समय-समय पर जांच करते रहना बेहतर होता है। कार कंपनी की ओर से बताए गए इंजन ऑयल आदि को सर्दियों में इस्तेमाल करने से भी कार का एवरेज बेहतर होता है। सफर को शुरू करने से पहले सर्दियों में कार को कुछ देर स्टार्ट रहने देना चाहिए। जिससे कार का इंजन सही तापमान तक जल्दी पहूुंचता है। ठंड में हवा ठोस हो जाती है इसलिए हाइवे या स्पीड में वाहन चलाने से पहले रुफ रैक जैसी चीजों को हटाने से भी प्रतिरोध कम होता है जिसका असर एवरेज पर होता है।