फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pure EV Eco Dryft: प्योर ईवी ने पेश की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 135 किमी रेंज का दावा, जल्द होगी लॉन्च

Fri, 16 Dec 2022 01:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Pure EV EcoDryft Electric Motorcycle - फोटो : Pure EV
हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Pure EV (प्योर ईवी) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EcoDryft से पर्दा उठाया है। यह एक कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जो रोजमर्रा की आवाजाही के लिए डिजाइन की गई है। PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमतों का एलान जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में किया जाएगा। कंपनी इस बाइक को जनवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है। PURE EV EcoDryft को पेश करने के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस बाइक की टेस्ट ड्राइव को भी ओपन कर दिया है। 

मोटर और बैटरी
PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.0 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी पैक AIS 156 सर्टिफाइड है। कंपनी ने बाइक में दी गई बैटरी और मोटर की पावर से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। इन डिटेल्स की जानकारी लॉन्चिंग के वक्त साझा की जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 3
Pure EV EcoDryft Electric Motorcycle - फोटो : Pure EV
रेंज और स्पीड
हालांकि कंपनी ने EcoDryft की रेंज और टॉप स्पीड के बारे में बड़े दावे किए हैं। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 135 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।

कलर ऑप्शन
PURE EV EcoDryft के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह एक बेसिक कम्यूटर बाइक की तरह दिखती है। इस बाइक में एंगुलर हेडलैंप, फाइव स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल पीस सीट, आकर्षक डिजाइन का फ्यूल टैंक है जिसमें स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस बाइक को चार कलर ऑप्शंस - ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड के साथ पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Pure EV EcoDryft Electric Motorcycle - फोटो : Pure EV
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
कंपनी ने EcoDryft में फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया है जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सस्पेंशन सिस्टम में इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है।

मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में PURE EV EcoDryft का मुकाबला Revolt RV400, Tork Kratos, Oben Rorr और हाल ही में पेश की गई Matter इलेक्ट्रिक बाइक से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें