इंटीरियर
मराजो के कैबिन में दिया गया पियानो फिनिश डैशबोर्ड क्वॉलिटी में अव्वल है। वहीं इसमें मौजूद एयरक्राफ्ट स्टाइल का हैंड ब्रेक आम गाडियों से काफी बड़ा और यूनीक लगेगा। मराजो में बैठने वाले को स्पेस (जो एक एमपीवी कार के लिए सबसे अहम चीज होती है) की कमी का एहसास नहीं होगा, लेकिन हॉं दरवाजों को खोलते वक्त आपको क्वॉलिटी का एहसास जरा कम होगा।
सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो रिवर्स पार्किंग कैमरे की स्क्रीन के लिए भी इस्तेमाल होता है। इसके साथ कार में क्रूज कंट्रोल दिया गया है। मराजो का एसी को भी क्लाइमेट कंट्रोल से लैस किया गया है। बात करें, सीट्स की तो मराजो में छोटे-छोटे डिंपल वाली कैप्टन सीटें दी गई हैं जो मौसम के हिसाब से कनविनिएंट हैं।
यहां देखें वीडियो
इंजन क्षमता
महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 120 बीएचपी की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कार माइलेज और स्मूदनिंग हर मामले में आगे है। हालांकि कार में सिर्फ डीजल इंजन दिया गया है, और पेट्रोल वर्जन को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
माइलेज और कीमत
मराजो आपको सीटी में जहां 12 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी तो वहीं हाइवे पर 18 किमी तक माइलेज आसानी से देगी। बात करें, इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 9,99,000 रुपए से शुरू होकर 13,90,000 रुपए तक जाती है।