होंडा ने कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज के साथ डीजल वर्ग में कदम रख दिया है। बाजार में इस सेग्मेंट की डिजायर, इटिऑस और सेल पहले से ही मौजूद है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली डिजायर और टोयोटा की इटिऑस से होंडा अमेज कितनी अलग है, क्या अमेज डिजायर समेत अन्य कारों को टक्कर देने में कामयाब होगी? ये बड़ा और अहम सवाल है।
ऐसे भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों को इस सेग्मेंट में कई आकर्षक मॉडल और ऑफर मिल सकते हैं। अमेज के पेट्रोल वर्जन का बेस प्राइज 4.99 लाख और डीजल वर्जन के दाम 5.99 लाख रुपये हैं।
पेट्रोल इंजन वाली अमेज में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है। ये मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। वहीं अमेज डीजल की 1.5 लीटर आइ-डीटेक इंजन के साथ 98bhp क्षमता और 200Nm टॉर्क है।
होंडा अमेज 4 मीटर से छोटी सेडान कार है और यह बाजार में स्विफ्ट डिजायर को टक्कर दे सकती है। इसके साथ ही अमेज टोयोटा इटिऑस और शेवरले सेल की बिक्री को भी प्रभावित करेगी।
हम यहां पर होंडा अमेज, मारुति स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा इटिऑस और शेवरले सेल की कीमत, माइलेज, इंजन और क्षमता के आधार पर तुलना कर रहे हैं।
पेट्रोल वर्जन कार का नाम कीमत (लाख में) इंजन पावर माइलेज स्विफ्ट डिजायर 4.92 से 6.75 लाख के सीरीज, 1200cc 87bhp 14-16 kmpl शेवरले सेल 4.99 से 6.41 लाख 1.2 ली, 1200cc 86bhp 16-18 kmpl टोयोटा इटिऑस 5.45 से 7.08 लाख 1.5 ली, 1500cc 90bhp 15-17 kmpl होंडा अमेज 4.99 से 7.50 लाख 1.2 ली, 1200 cc 86bhp 15.5-18 kmpl
डीजल वर्जन कार का नाम कीमत इंजन पावर माइलेज स्विफ्ट डिजायर 5.99 से 7.50 लाख 1.3 ली, 1250cc 75bhp 16/18 kmpl शेवरले सेल 6.29 से 7.51 लाख 1.3 ली, 1250cc 75bhp 20/22 kmpl टोयोटा इटिऑस 6.70 से 8.15 लाख 1.5 ली, 1500cc 90bhp 17/19 kmpl होंडा अमेज 5.99 से 7.60 लाख 1.5 ली, 1500cc 98bhp 25 kmpl