फॉक्सवेगन पसाट को इंटरनेशनल 'कार ऑफ द ईयर' जुरी ने 'यूरोप कार ऑफ द ईयर-2015' अवॉर्ड से सम्मानित किया है। फॉक्सवेगन को यह सम्मान तीसरी बार मिला है। इससे पहले पोलो और गोल्फ क्रमश: 2010 और 2013 में यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
इस अवसर पर प्रो. मार्टिन विंटरकोर्न, सीईओ ऑफ फॉक्सवेगन एजी ने जेनेवा में प्राइस-गिविन सेरेमनी में कहा कि, 'हम ऐसी कार बनाने में सफल हुए है जिसमें टेकनोलॉजी और क्वालिटी काफी स्टैंडर्ड है। यह सम्मान हमारे इंजिनियर्स, डिजाइनर और पूरी टीम के जबरदस्त परफारमेंस की पुष्टि करता है।'
पसाट यूरोप की मिड क्लास केटेगिरी में सबसे इनोवेटिव कारों में से एक है जिसकी डिजाइन और टेक्नालॉजी पर इंजिनियर्स ने जमकर पसीना बहाया है। साथ ही पिछले साल फॉक्सवेगन की बेची हुई 1.1 मिलियन यूनिट का एक अहम हिस्सा भी है। पसाट के इनोवेटिक फीचर्स में एक्सटेंडेबल हैड-अप डिस्प्ले, एप बेस्ड रियर सीट, एक्टिव इन्फो डिस्प्ले (कम्प्लीट डिजीटल इस्टूमेंट क्लस्टर), ग्लोबल फ्रंट एमरजेंसी ब्रेक असिस्ट के साथ सिटी एमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, ट्रेलर असिस्ट और ट्रेफिक जाम असिस्ट जैसे जैसे फंक्शन शामिल हैं।
जुरी सदस्यों में यूरोप के 22 देशो के 58 मोटर जर्नलिस्ट शामिल थे जिन्होंने सभी कारों की कम्फर्ट, सेफ्टी, डिजाइन और टेकनीकल और इकोनोमी जांच करते हुए विनर का चयन किया। फाइनल में फॉक्सवेगन पसाट ने अपने 6 प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए कुल 340 पॉव्इंट लेकर यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।