हाल में पुणे स्थित ऑटो कंपनी बजाज ने एंट्री लेवल में अपनी पॉपुलर बाइक प्लेटिना का नया वर्जन लॉन्च किया है। प्लेटिना के बाद कंपनी ने एक और सस्ती बाइक लॉन्च की है। नई रिपोर्ट के अनुसार बजाज ने एक बार फिर अपने सस्ती बाइक बजाज सीटी 100 (CT 100) को लॉन्च कर दिया है।
इंडियन ऑटो ब्लॉग की रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ने भारतीय बाजार में 2015 बजाज सीटी 100 बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 35,801 रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक नई बाइक डीलर्स के पास पहुंच चुकी है।
इसमें सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि नई बजाज प्लेटिना ईएस 96.9 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
नई बजाज सीटी 100 में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। नई हैंडलाइट, पेंट स्कीम और नए आकर्षक ग्राफिक्स के साथ दिए गए हैं। इसका मुकाबला हीरो एचएफ-डिलक्स, टीवीएस स्टार सिटी प्लास, होंडा ड्रिम नियो जैसे बाइक से होगा।
इसके अलावा कंपनी सबसे पॉपुलर सीरीज पल्सर में नए मॉडल को मार्च 2015 से भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। काफी हद तक उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सबसे पहले Pulsar 200SS और 200AS को लॉन्च कर सकती है।
साथ ही कंपनी इस साल नई अवेंजर भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। जून 2015 तक कंपनी बजाज अवेंजर भी लॉन्च करेगी।
फोटो साभार: IndianAutos Blog