फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या टाटा मोटर्स बंद करने जा रहा है नैनो कार का उत्पादन? जून में बनी सिर्फ एक कार

Wed, 04 Jul 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का धीरे-धीरे सूर्यास्त हो रहा है। जून में सिर्फ एक नैनो कार का उत्पादन हुआ। कंपनी का हालांकि कहना है कि इसका उत्पादन रोकने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। पिछले महीने घरेलू बाजार में सिर्फ तीन नैनो कारें बिकीं।

विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई एक नियामकीय सूचना में कहा कि इस साल जून में एक भी नैनो कार का निर्यात नहीं हुआ। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 25 नैनो कारों का निर्यात किया था। उत्पादन के मामले में पिछले महीने सिर्फ एक नैनो कार का उत्पादन हुआ, जबकि जून 2017 में 275 इकाइयों का उत्पादन हुआ था।

घरेलू बाजार में जून में महज तीन नैनो कारें बिकीं, जबकि जून 2017 में देश में 167 नैनो कारें बिकी थीं। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने पूछे जाने पर कहा कि नैनो का उत्पादन बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें