अक्सर हमारा सेल फोन बाइक पर सवारी करते समय हमारे लिए एक समस्या बन जाता है। वजह है, जब किसी की कॉल या मैसेज आए, तो फिर या तो बाइक रोको या सड़क से ध्यान हटाकर अपना फोन चेक करो। कहने की जरूरत नहीं, यह दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बन जाता है।
सैमसंग ने हाल ही में इसका एक समाधान निकाला है। कंपनी एक स्मार्ट विंडशील्ड पेश की है जो सीधे आपके स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो जाती है। इसके बाद फोन की सारी इंफोरमेंशन आपके सामने दिखाई देती है।
सैमसंग सेफ्टी डिवाइस की कार्यक्षमता को बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि आपका स्मार्टफोन एक खास ऐप और वाईफाई के जरिए से डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। एक बार जब यह सेटअप होता है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। स्मार्ट विंडशील्ड पर जीपीएस की भी जानकारी मिलती है।
इसके अलावा, विंडशील्ड पर आप देख सकते हैं कि कौन आपको कॉल कर रहा है, सभी तरह के नोटिफिकेशन जैसे वॉट्सऐप, ईमेल, टैक्स्ट मैसेज और भी काफी कुछ आपके सामने होते हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस आपके लिए फायदेमंद है, आप बिना बाइक हैंडल छोड़ फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस तरह आप सेफ राइड के साथ-साथ जान सकते हैं कि स्मार्टफोन पर क्या चल रहा है।
फिलहाल अभी सैमसंग स्मार्ट विंडशील्ड सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है, हम उम्मीद करते है कि असल डिवाइस भी कंपनी लॉन्च करेगी।
बाइकर्स के लिए सैमसंग का खास स्मार्टफोन
Samsung galaxy j3
स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने 2016 सैमसंग गैलेक्सी जे 3 (Samsung Galaxy J3) लॉन्च किया है। इसमें मोटरसाइकिल सवारों के लिए एक खास फीचर बाइक एस मोड दिया गया है। जिसमें एनएफसी इंटिग्रेटेड है। गैलेक्सी जे3 पांच इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।
जे 3 इनबिल्ट एनएफसी चिप और एक एनएफसी टैग के साथ है। इस टैग को आप अपने हेलमेट या अपनी बाइक के किसी भी भाग पर लगा सकते हैं। इसके जरिए एस बाइक मोड एक्टिव/डिएक्टिव हो जाएगा। एस मोड को एक्टिवेट कर देने पर फोन करने वाले शख्स को अपने आप प्री-रिकॉर्डेड मैसेज मिल जाएगा। ये रिकॉर्डेड मैसेज 14 भाषाओं में होंगे।
यह 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी की सुविधा दी गई है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। इसकी कीमत 8,990 रुपये है। यह स्नैपडील पर उपलब्ध है।