फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में Renault का ऑफर, इन कारों पर मिल रहा 1.6 लाख तक का डिस्काउंट

Thu, 21 Sep 2017 01:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
इस कार ने एंट्री लेवल सेगमेंट में पूरा गणित बिगाड़कर रख दिया है। - फोटो : Renault India
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी रेनो इंडिया ने नवरात्री और दिवाली के त्योहार को देखते हुए फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। फ्रांस की यह दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी Duster, Kwid, Pulse, Scala और Lodgy समेत तमाम मॉडल्स पर छूट दे रही है। अगर रेनो की क्विड को छोड़ दिया जाए तो कंपनी की बाकी सभी कारों की परफॉर्मेंस धीमी पड़ गई है। ऐसे में कंपनी के लिए फेस्टिव ऑफर देना जरूरी भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कार पर पर कितना ऑफर

रेनो पेट्रोल डस्टर - फोटो : renault india
ऑफर्स की बात करें तो 2016 रेनो डस्टर पर 1.6 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, आपको 1 रुपए में इंश्योरेंस और 7000 रुपए कार्पोरेट बोनस की सुविधा भी दी जा रही है। ऑफर RXS CVT  वैरिएंट को छोड़कर डस्टर के सभी वैरिएंट पर लागू होगा।

पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद

रेनो लॉजी के 2016 मॉडल पर 1 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 2017 में आए Std और RXE वैरिएंट पर 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ भी 1 रुपए में इंश्योरेंस और 7000 रुपए कार्पोरेट बोनस की सुविधा भी दी जा रही है। 

इसी प्रकार रेनो पल्स पर 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और स्काला पर 90 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा आप 4.49 फीसदी की ब्याज दर पर आकर्षक फाइनेंस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेनो क्विड के 0.8 लीटर वैरिएंट के साथ कंपनी फ्री में सलेक्शन किट दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें