टाटा नेक्सन का भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी तक मिली मीडिया रिपोट्स के आधार पर माना जा रहा है कि 21 सितंबर, यानी गुरुवार को टाटा मोटर्स इसकी लॉन्चिंग करने जा रही है। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है और इस सेग्मेंट में हर महीने 15 हजार युनिट की बिक्री होती है। हालांकि इसे पूरी तरह सबकॉम्पैक्ट SUV भी नहीं कहा जा सकता।
पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका
इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा। कंपनी ने इस कार को Tata Zest और Bolt के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया है। हालांकि इसमें नया डिजाइन और कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो पहले इस सेग्मेंट में नहीं दिए गए थे।
क्या हो सकते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स
tata nexon
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। जो 108 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा, हालांकि कुछ महीने के बाद ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वैरिएंट भी उतारा जा सकता है।
क्या हो सकती है कार की कीमत
Tata Nexon
टाटा नेक्सन के लुक की बात करें तो यह एक टिपिकल बॉक्सी एसयूवी है। कार की लंबाई 4000एमएम लंबाई है और इसमें 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। टाटा ने नेक्सन के इंटीरियर को बेहतर बनाया है। कार का इंटीरियर आपको लग्जरी फीलिंग देता है। इस कार की कीमत 6.5 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है।