देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारतीय बाजार की पहली एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) कार अर्टिगा का सीएनजी वर्जन लांच करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी सीएनजी से चलने वाली एमपीवी अर्टिगा को अगले दो से तीन महीने में इंडियन मार्केट में पेश कर देगी। मारुति अर्टिगा करीब 6 हजार कारों की बिक्री के साथ बाजार की टॉप एमपीवी बनी हुई है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो डस्टर और महिंद्रा क्वांटो से मिल रही लगातार टक्कर के बाद मारुति अर्टिगा को लेकर चिंतिंत है और अपनी इस कार का सीएनजी वर्जन उतारने का प्लान कर रही है।
मारुति अभी अर्टिगा के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की बाजार में बिक्री कर रही है, इसके बाद कंपनी का लक्ष्य एक हजार से 1,500 अर्टिगा सीएनजी बिक्री करने का लक्ष्य है।
अभी बाजार में किसी भी एमपीवी का सीएनजी वर्जन नहीं है, इसलिए अर्टिगा पहली सीएनजी एमपीवी होगी। इसके साथ ही कंपनी इंडोनेशियाई बाजार के लिए कार के ऑटोमेटिक वर्जन का भी प्लान कर रही है।
ऑटोमेटिक वेरिएंट वाली अर्टिगा के भी भारतीय बाजार में जल्द ही लांच होने की उम्मीद की जा रही है।