फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलो के स्कूटर को देखकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 25 Mar 2013 11:14 AM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हंगरी की कंपनी ने एक फोल्ड होने वाला 'मोविओ' स्कूटर तैयार किया है। इस स्कूटर का वजन महज 25 किलोग्राम है और इसे आप सूटकेस की तरह पैक करके कही भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


हो सकता है आपको भी कभी पार्किंग स्पेस ढूंढने में सिरदर्दी झेलनी पड़ी हो, यदि हां तो यह मोविओ आपके लिए कारगर साबित होगा। हंगरी के एंट्रो ग्रुप द्वारा तैयार किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से फोल्ड कर सकते हैं।

















मोविओ स्कूटर की बैटरी के एक बार चार्ज होने पर 22 मील तक का सफर तय किया जा सकता है, स्कूटर को पूरा चार्ज होने में महज एक घंटे का समय लगता है। स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 28 मील प्रति घंटा है।
विज्ञापन


स्कूटर में कुशन सीट दी गई है, जिस पर चालक आराम से बैठ सकता है। स्कूटर में इस्तेमाल की गई छोटी मोटर को दोनों पहियों के बीच में शिफ्ट किया गया है।

















आपका सफर पूरा होने पर 25 किलोग्राम वजन वाले इस स्कूटर को आप अपने साथ लेकर घूम सकते हैं। एंट्रो ग्रुप के सीईओ तामस स्लेजक ने बताया कि भविष्य में मोविओ काफी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


मोविओ बाजार में बिक्री के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। इसके अगले साल तक मार्केट में बिक्री के लिए आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें