मारुति सुजुकी अपनी कम बजट वाली हैचबैक कार Celerio में बड़ी अपडेट करने जा रही है। कंपनी इसे हैचबैक से क्रॉसओवर बनाने जा रही है। यह क्रॉस-हैचबैक सेग्मेंट की कार होगी, जहां इसे सीधी टक्कर देने वाली कोई कार नहीं होगी। इसका नाम Celerio X होगा, जो 4 अक्टूबर यानी अगले हफ्ते लॉन्च हो सकती है।
पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए लॉन्चिंग के बाद से ही सेलेरियो बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। इसे साल 2014 में लॉन्च किया गया था। यह मारुति की पहली कार थी जो ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) टेक्नोलॉजी के साथ आई थी। यह वजह थी कि ग्राहकों ने इसे खासा पसंद किया था।