फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही होंडा HR-V, लॉन्चिंग से पहले फीचर्स हुए लीक

Wed, 24 Jan 2018 11:43 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
honda hrv
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में नई कार HR-V लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो कैप्टर और आने वाली निसान Kicks जैसी कारों से रहेगा। कार को आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले ही इसकी तस्वीर और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह कार 2018 के आखिरी या 2019 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जापान के घरेलू बाजार में इस कार का नाम होंडा Vezel है। हालांकि भारतीय बाजार में नाम बदल दिया जाएगा। होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तरह इसमें भी कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन लैंगवेड का इस्तेमाल किया गया है। कार में दिए गए बड़े ग्रिल पर होंडा का लोगो लगा होगा। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

honda hrv
होंडा सिटी की तरह इसमें भी स्लीक और एलईडी वाला टेल लैंप दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो कार के स्टैंडर्ड वैरिएंट में होंडा का DigiPad इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कार में 1.5 लीटर और 1.8 लीटर पेट्रोल व 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया जाता है। 1.5 लीटर पेट्रोल कार को हाइब्रिड विकल्प के साथ भी बेचा जाता है। हालांकि भारतीय बाजार में यह कार 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें