फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने उतारा अमेज का पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ नया अवतार

सार

  • इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत 5.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख रुपए है।
  • भारत में इसे 2013 में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से यह अमेज का पहला फेसलिफ्ट है।
विज्ञापन
होंडा अमेज - फोटो : Cardekho
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा ने अमेज का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत 5.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख रुपए है। भारत में इसे 2013 में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से यह अमेज का पहला फेसलिफ्ट है।
विज्ञापन


2016-होंडा अमेज के अंदर-बाहर थोड़े बहुत बदलाव हुए हैं लेकिन इंजन को पहले जैसा ही रखा गया है। इंजन स्पेक्स पर ध्यान दें तो इसे पहले की तरह ही पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का आई-वीटेक इंजन देखने को मिलेगा जो 87बीएचपी की ताकत के साथ 109एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल मॉडल 99बीएचपी की पावर और 200एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियर बॉक्स (केवल पेट्रोल) का ऑप्शन भी दिया गया है। इसका सीवीटी पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है जो एआरएआई के मुताबित 17.8 किमी प्रति लीटर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और एक्सटीरियर

होंडा अमेज - फोटो : Cardekho
एक्सटीरियर अपडेट की बात करें तो इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश वाली नई रेडिएटर ग्रिल, नया बंपर और पीछे की तरफ नए डिजायन वाले टेललेम्प्स देखने को मिलेगा। इन अपडेट के बाद भी अमेज का फेसलिफ्ट वर्जन इसके रेग्युलर मॉडल जैसा ही दिखाई देता है।

केबिन में देखें तो यहां कुछ मेजर बदलाव दिखाई देंगे। इसमें नया ड्यूल टोन डैशबोर्ड, टचस्क्रीन ऑडियो-वीडियो नेविगेशन सिस्टम (एवीएन), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नया इंस्ट्रूमेंट पैनल और एसी वेन्ट्स शामिल हैं।

घरेलू बाजार में 2016-होंडा अमेज का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, फोर्ड फीगो एस्पायर, हुंडई एक्सेंट व टाटा जेस्ट के अलावा जल्द ही लॉन्च होने वाली फॉक्सवेगन एमियो से होगा। #qp_main604239 .qp_btna:hover input {background:#3ba038!important} #qp_main604239[results='0'] .qp_a:hover {background-color:#d8d8d8!important} #qp_main604239[results='0'] .qp_a[sel='1'] {background-color:#D4DDFA!important}
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें