फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी को लांच होगी शेवरले सेल सेडान

Thu, 24 Jan 2013 01:31 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स सेल के सेडान सेग्मेंट की टेस्टिंग करने के बाद इसे भारतीय बाजार में लांच करने के लिए तैयार है। कंपनी ने सेडान सेग्मेंट की नई कार सेल की लांचिंग को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंट डाउन लगा दिया है। काउंट डाउन के मुताबिक इसकी लांचिंग आज से 7 दिन बाद यानी 1 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


शेवरले इंडिया पहले ही मारुति की स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए सेल U-VA की नवंबर 2012 में लांचिंग कर चुकी है। कंपनी अब स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा इटिओस और अन्य कारों को टक्कर देने के लिए सी सेग्मेंट में सेल सेडान को लांच कर रही है। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं शेवरले सेल सेडान दो तरह के इंजन ऑप्शन 4 सिलेंडर वाले 1.2 लीटर स्मार्टटेक और फिएट निर्मित 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन में होगी।

पेट्रोल इंजन वाली सेडान सेग्मेंट में शेवरले की बीट जैसा ही इंजन होगा। इसकी अधिकतम क्षमता 84bhp और 116Nm टॉर्क होगी। वहीं 1.3 मल्टीजेट डीजल इंजन वाली सेल की सेडान सेग्मेंट की अन्य कारों से ज्यादा क्षमता होगी। सेल सेडान के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स है।
विज्ञापन


इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसमें सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही दो एयरबैग दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से अभी इसके दामों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 6 लाख रुपये के आसपास होगी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें