फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएफ डॉन को टक्कर देगी होंडा की सस्ती बाइक

Thu, 24 Jan 2013 01:30 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की भारतीय इकाई एचएमएसआइ घरेलू बाजार में अपनी बिक्री में इजाफा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए होंडा हीरो मोटोकार्प के बिक्री को प्रभावित करने के लिए और भी नई बाइक लांच करने की तैयार कर रही है। होंडा बाजार में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए पहले ही प्रत्येक वर्ष चार नई मोटरसाइकिल लांच करने की बात कह चुकी है।
विज्ञापन


टू-व्हीलर्स निर्माता होंडा ने 2020 तक दो करोड़ मोटरसाइकिल की बिक्री का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए कंपनी का हर साल देश में चार नई मोटरसाइकिल लांच करने का प्लान है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए होंडा की नजर भारतीय बाजार पर है और इसके लिए कंपनी कम कीमत वाली बाइक लांच करने की तैयारी कर रही है। कम कीमत वाली नई बाइक को उतारने के पीछे होंडा का मकसद हीरो मोटोकार्प की एचएफ डॉन और बजाज की प्लेटिना को टक्कर देना है।

कंपनी जिस बाइक की प्लानिंग कर रही है, उसकी कीमत 30 से 40 हजार के बीच होगी। यह होंडा की सबसे सस्ती बाइक होगी। अभी भारतीय बाजार में हीरो मोटोकार्प की सबसे सस्ती बाइक एचएफ डॉन की कीमत 36,600 रुपये है। वहीं होंडा की सबसे सस्ती बाइक 110cc की ड्रीम युगा की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 44,657 रुपये है।
विज्ञापन


होंडा के भारत में रिसर्च एंड डेवलेपमेंट हेड अतुशी अमाटाका ने बताया कि कंपनी भारतीय बाजार में सस्ती कीमत की मोटरसाइकिल को लांच करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने इसकी लांचिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि नई बाइक की कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच होगी। होंडा के नए मॉडल को मानेसर स्थित टेक्नीकल सेंटर में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें