कुछ ही दिन पहले बीएमडब्लू ने भारत में 1.75 करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स कार एम-6 ग्रैन कूपे लांच की है। इस कार में 560 हार्स पावर का दमदार पेट्रोल इंजन लगा है।
कंपनी इस साल चार नए मॉडल लांच करेगी, जिसमें एम-सीरीज की भी कार होगी।
इस एम सीरीज में बीएमडब्लू अपनी एम4 कंवर्टेबल 2015 कार को न्यूयॉर्क ऑटो शो 2014 में पेश किया है। कंपनी कार को इंडिया मे भी जल्द ही लांच कर देगी।
ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप SUV कारेंबीएमडब्लू ने पहले ही यह बात कह चुकी है कि कंपनी हाई रेंज की कारें पेश करेगी ताकि अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके।
एम4 कन्वर्टिवल इंटरनेशनल लेवल पर एक साथ शोकेस की जा रही तीसरी कार है। पिछली बार कंपनी ने एम3 सेडान और एम4 कूप पेश की थी। एम4 कंवर्टेबल और अधिक स्टाइलिश कार है। 18 इंच अलॉय व्हीलस, रंगीन ब्रैक कैलिपर्स और नई मिरर कैप्स इसमें इस्तेमाल किए गए हैं।
एम4 कन्वर्टिवल में 2,979सीसी का हाई 6 सिलेंडर टि्वनपावर टर्बो इंजन दिया गया है।