आजकल बाजार में आने वाली कारों में कई एडवांस फीचर्स आते हैं। हालांकि, अगर आप बेसिक मॉडल की कार खरीदते हैं तो हो सकता है कि उसमें कई फीचर्स न मिले। ऐसे में जरूरी है कि नई कार लेते वक्त 360 डिग्री कैमरा फीचर के बारे में जरूर पूछें। अगर कार में ये फीचर है तो कार की सेफ्टी में इजाफा हो जाता है। इस फीचर की मदद से कार के चारों तरफ का हाल पता चल जाता है। ट्रैफिक के दौरान ये फीचर काफी उपयोगी साबित होता है।
नई कार खरीदने से पहले ये चेक कर लें कि कार में वेंटीलेटेड सीट्स का फीचर है या नहीं। ये फीचर गर्मी के मौसम में कार की सीट्स को ठंडा रखता है। इसकी सहायता से कार से सफर करना काफी आरामदायक हो जाता है। कार में इस फीचर का बेहद जरूरी है।
अगर आप लाखों रुपये खर्च करके नई कार खरीद रहे हैं तो उसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग्स भी होने चाहिए। आजकल कई कारों में 5 से लेकर 7 एयरबैग्स तक आ रहे हैं। एयरबैग्स कार में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद ही जरूरी फीचर है।
नई कार लेने से पहले आपको कार की सेफ्टी के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि नई कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम फीचर हो। ताकि सड़क पर कार चलाते वक्त ड्राइवर बेहतर ढंग से कार को नियंत्रित कर पाए। साथ ही इस फीचर की मदद से किसी टर्न पर ड्राइवर को नेविगेशन बार पर जानकारी मिल जाती है।
कार में सनरुफ फीचर का होना काफी फायदेमंद साबित होता है। नई कार में सनरुफ है तो इससे कार का वेंटीलेशन का स्तर अच्छा रहता है। इसके साथ ही कार में रोशनी भी अच्छी-खासी आती है। काफी लोग सनरुफ खोलकर बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, ये खतरनाक साबित हो सकता है।