बीवाईडी Atto3
- फोटो : BYD India
चीन की कार कंपनी बीवाईडी ATTO 3 पर बेहतरीन रेंज का दावा करती है। ARAI के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर चलाई जा सकती है, जबकि NEDC के दावे के मुताबिक इसकी गई रेंज 480 किलोमीटर है। इसमें अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है। इसे सिर्फ 50 मिनट में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्पोर्टी और ताकतवर मोटर के साथ ही इसमें आकर्षक इंटीरियर दिया गया है। इसी के साथ ATTO 3 में L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सिस्टम, BYD डिपायलट, 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360° होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें -
ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार