देश में कुछ लोग नए साल पर कार खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा करना कई मामलों में फायदेमंद भी होता है। लेकिन साल 2023 में कार खरीदने पर ग्राहकों को दोहरी मार पड़नी तय है। आखिर किस तरह से नए साल में कार खरीदना डबल महंगा हो जाएगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
कैसे पड़ेगी दोहरी मार
2 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर से कार कंपनियों की ओर से कारों के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हाल में कार लोन को भी महंगा कर देने की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि नए साल में नई कार खरीदने वालों पर दोहरी मार पड़नी तय है।
कार कंपनियों की ओर से नए साल से पहले ही कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की जा रही है। मारुति, किया, मर्सिडीज, ऑडी, रेनो, एमजी, टाटा जैसी कंपनियों की ओर से इसकी जानकारी दे दी गई है कि एक जनवरी 2023 से कारों को खरीदने पर ज्यादा कीमत देनी होगी।
सभी कार कंपनियों के मुताबिक कच्चे माल की लागत सहित कई कारणों से नए साल में कारों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनियों का कहना है कि लंबे समय तक बढ़ी हुई लागत को आगे वहन करना कंपनियों के लिए संभव नहीं है इसलिए नए साल से कारों के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
बुधवार को ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद जानकारी दी गई कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 35 बेसिस पांइट्स का इजाफा किया गया है। जिसके बाद यह साफ हो गया कि कार लोन महंगा हो जाएगा। जिसके बाद नई कार को खरीदने पर पहले के मुकाबले ज्यादा ईएमआई देनी होगी।