फ्रेंच कार निर्माता रेनो भारत में अगस्त महीने में अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी तीनों कारों पर 31 अगस्त 2023 तक तगड़े डिस्काउंट की पेशकश की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से अगस्त महीने में भी कारों पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 31 अगस्त 2023 तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर में कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई ऑफर दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रेनो क्विड पर कितना डिस्काउंट
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर अगस्त 2023 में अधिकतम 55 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक क्विड पर कंपनी 55 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। खास बात यह है कि केरल में ही 55 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं पूरे भारत में कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 45 हजार रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। केरल में कुछ खास वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे भारत में 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा क्विड पर 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.69 लाख रुपये से होती है।
रेनो ट्राइबर पर कितना डिस्काउंट
रेनो की ओर से सबसे कम कीमत वाली सात सीटर कारों में से एक ट्राइबर भी भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ट्राइबर पर कंपनी 50 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। खास बात यह है कि केरल में ही 50 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। वहीं पूरे भारत में कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 40 हजार रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। केरल में कुछ खास वैरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे भारत में 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा ट्राइबर पर 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
रेनो काइगर पर हैं ये ऑफर्स
रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से अगस्त महीने में अधिकतम 75 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह डिस्काउंट सिर्फ केरल में ही दिया जा रहा है। वहीं पूरे भारत में कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 65 हजार रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। केरल में कुछ खास वैरिएंट्स पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, 20 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे भारत में 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा काइगर पर 20 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।