फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से नवंबर महीने में भी बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी को अच्छी कीमत पर 30 नवंबर तक खरीदा जा सकता है।
रेनो की ओर से नवंबर महीने में भी कारों पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 30 नवंबर 2022 तक उठाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पारेट बोनस के तहत डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
रेनो क्विड
2 of 4
रेनो क्विड पर नवंबर में डिस्काउंट
- फोटो : renault india
रेनो की छोटी हैचबैक कार क्विड पर नवंबर 2022 में 30 हजार रुपये के बेनिफिट्स की घोषणा की गई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक चुनिंदा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 10 हजार रुपये के अलावा आरएक्सई को छोड़कर सभी पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.64 लाख रुपये से होती है।
रेनो ट्राइबर पर नवंबर में डिस्काउंट
- फोटो : renault india
कंपनी की सात सीटर कार पर नवंबर महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार को खरीदने पर 35 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। ऑफर के मुताबिक इस कार के चुनिंदा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है। किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये से शुरू होती है।
रेनो काइगर पर नवंबर में डिस्काउंट
- फोटो : renault india
रेनो की कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर भी नवंबर महीने में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एसयूवी पर दस हजार रुपये का एक्सचेंज कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए पांच हजार रुपये का ऑफर भी दिया जा रहा है। रेनो की एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।