फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Tour S CNG हुई BS6 इंजन में अपडेट, जानिए क्या हैं नए फीचर्स और कीमतें

Tue, 24 Mar 2020 08:07 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BS6 Maruti Suzuki Dzire Tour S CNG - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ने भी अन्य गाड़ियों की तरह BS6 कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Suzuki Tour S CNG को लॉन्च कर दिया है। बाजार में इसे तीन वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसमें S-CNG, S (O) पेट्रोल और (O) CNG शामिल है। बता दें कि सुजुकी टूर S CNG भारतीय बाजार में स्विफ्ट डिजायर का पुराना मॉडल है। भारतीय बाजार में यह ह्यूंदै एक्सेंट और फोर्ड एस्पायर के भी फ्लीट वेरिएंट हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपए रखी है, जो कि इसके टॉप मॉडल (O) CNG तक 6.40 हो सकती है।  
विज्ञापन

नई Maruti Suzuki Tour S CNG के माइलेज में भी सुधार देखने को मिलेगा। यह कार पुरानी जनरेशन की डिजायर पर आधारित नो फ्रिल्स वर्जन है। कार में पीछे बैठने वालों के लिए एचवीएसी यूनिट, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो दिया गया है। साथ ही एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर वह अन्य सुविधाएं दी गई हैं। इस मॉडल पर ऑल-व्हाइट पेंट स्कीम के साथ स्टील व्हील्स, ब्लैक-आउट ग्रिल और बॉडी-कलर्ड बंपर्स दिए गए हैं।   

Maruti Suzuki Tour S CNG में कंपनी ने वही 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। इसी इंजन को बीएस6 मानकों में तब्दील कर दिया गया है। पहले Maruti Suzuki Tour S CNG में 1.2 लीटर डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन आता था, वहीं अब इसमें 1.2 लीटर डुअल VVT पेट्रोल मोटर दी गई है, जो 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगी। बता दें कि हाल ही में मारुति सुजुकी ने कहा था कि वह डीलरशिप के कमर्शियल नेटवर्क का विस्तर करेगी। साथ ही इसमें टूर रेंज को शामिल करेगी।
  • Tour S CNG: Rs 6.36 lakh
  • Tour S (O) petrol: Rs 5.80 lakh
  • Tour S (O) CNG: Rs 6.40 lakh
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कार निर्माता कंपनी के पास 234 से ज्यादा शहरों में 320 कमर्शियल वाहनों के आउटलेट्स मौजूद हैं। इस रेंज में सुपर Carry LCV, टूर H1 (Alto), टूर H2 (Celerio), टूर S (Dzire), टूर V (Eeco) और टूर M (Ertiga) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें