लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मनी की मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अमेरिका में 1,05,558 क्रॉसओवर और सेडान गाड़ियों को वापस बुलाया है।
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने गुरुवार को बताया कि कंपनी स्टार्टर मोटर में ओवरहीटिंग की समस्या को ठीक करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी।
इस रिकॉल में कई मॉडल प्रभावित होंगे। जिनमें X5, X7, 3 और 7 सीरीज के मॉडल शामिल हैं।
NHTSA के कहा, अगर स्टार्टर मोटर खराब हो जाती है और गाड़ी को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश की जाती है तो इससे स्टार्टर मोटर में बिजली का ओवरलोड हो सकता है और वो गर्म हो सकती है।
ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर के अनुसार, डीलर गाड़ी के सॉफ्टवेयर को मुफ्त में अपडेट करेंगे। मालिकों को सितंबर के आखिर तक इसके बारे में सूचना मिल जाएगी।