फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW Electric Scooter: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी है कीमत और रेंज

Tue, 11 Jul 2023 04:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएमडब्ल्यू की ओर से इंटरनेशनल बाजार में नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
for reference only - फोटो : bmw motorrad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएमडब्ल्यू मोटोराड की ओर से इंटरनेशनल मार्केट में नया और प्रीमियम सेगमेंट का इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई 02 लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैं, इसे कितनी रेंज के साथ कितनी कीमत पर ऑफर किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
लॉन्च हुआ स्कूटर
बीएमडब्ल्यू ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई 02 को लॉन्च किया है। इस स्कूटर को कंपनी ने फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट के लिए ही बनाया है और इसे अभी भारत लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन

 
क्या हैं खूबियां
कंपनी ने अपने इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खूबियां दी हैं। इसके डिजाइन को काफी आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। स्कूटर को मुख्य तौर पर सिटी राइड के लिए बनाया गया है। स्कूटर में फ्लैश, सर्फ और फ्लो जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। स्कूटर में 14 इंच के व्हील्स, डिस्क ब्रेक, एबीएस, एलईडी हैडलाइट्स, यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स, सिंगल सीट, 3.5 इंच की टीएफटी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
 
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
कंपनी की ओर से इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल और डबल बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। सिंगल बैटरी के साथ इस स्कूटर में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 45 किलोमीटर की ही रेंज मिलती है। खास बात यह है कि इसके सिंगल बैटरी वाले वैरिएंट को यूरोप के कई देशों में चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। स्कूटर के डबल बैटरी वाले वैरिएंट की रेंज 90 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड भी 95 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें लगी बैटरी से स्कूटर को 15 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इनकी बैटरी को चार्ज करने में करीब पांच घंटे का समय लगता है वहीं सिंगल बैटरी सिर्फ तीन घंटे में चार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
 
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से सीई02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट्स में लाया गया है। जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में 6.28 लाख रुपये और सात लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: मानसून से पहले अपनी बाइक को इस तरह करें तैयार, बारिश में नहीं होगी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें