अब G 310 RR होगी सबसे किफायती बीएमडब्ल्यू बाइक
इन बाइक्स के बंद हो जाने के बाद BMW G 310 RR कंपनी की सबसे सस्ती पेशकश बन गई है। यह बाइक असल में TVS Apache RR 310 का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है और इसे बीएमडब्ल्यू अपनी लाइनअप में बनाए रखेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीलर्स का कहना है कि G 310 R और G 310 GS की बिक्री जनवरी 2025 से ही बंद है और इन्हें OBD-2B उत्सर्जन मानकों के हिसाब से अपडेट भी नहीं किया गया था।
दुनिया भर में अभी भी बिकेंगी ये बाइक्स
गौर करने वाली बात यह है कि इन बाइक्स को अभी भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जा रहा है। यानी जब तक वहां के नियम अनुमति देंगे, तब तक G 310 R और G 310 GS बिकती रहेंगी।
यह भी पढ़ें - Electric Trucks: इलेक्ट्रिक ट्रकों को मिल सकती है 19 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना
TVS-BMW की पहली जोड़ी थी G 310 R और GS
BMW G 310 R को पहली बार 2015 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। यह TVS और BMW के बीच की पहली साझेदारी से बनी बाइक थी। इसके बाद G 310 GS आई जो एक एडवेंचर बाइक थी। इन दोनों बाइक्स की भारत में लॉन्चिंग से पहले ही इनका निर्यात शुरू हो गया था। भारत में ये 2018 में लॉन्च हुईं।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, स्टेट हाईवे पर भी हुई खूब कमाई
ये हैं बंद करने की वजहें
बीएमडब्ल्यू की ये दोनों बाइक्स 300-500cc सेगमेंट में आई थीं, जो आज भारत में काफी पॉपुलर हो चुका है। हालांकि, G 310 R और GS को KTM 390 Duke, Honda CB300R और Kawasaki Z300 जैसी बाइक्स से कड़ी टक्कर मिली और वे बिक्री के मामले में उतनी सफल नहीं हो सकीं। माना जा रहा है कि गिरती सेल्स की वजह से कंपनी ने इन्हें अलविदा कहने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें - Vehicular Air Pollution: सीएजी की रिपोर्ट में दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर गंभीर खामियां उजागर, जानें पूरी डिटेल्स
इंजन और फीचर्स
G 310 R और G 310 GS दोनों ही 313cc के सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस हैं। यह इंजन 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, फ्रंट में USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया था। दोनों बाइक्स में डुअल-चैनल ABS भी मौजूद है। G 310 GS में ज्यादा ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर बनती है।
यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित
आने वाली है BMW F 450 GS
बीएमडब्ल्यू अब इन दोनों बाइक्स की जगह एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। EICMA 2024 और भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में बीएमडब्ल्यू ने F 450 GS कॉन्सेप्ट बाइक पेश की थी। यह नई बाइक ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी और R 1300 GS जैसी परफॉर्मेंस और लुक्स देने की कोशिश करेगी।
F 450 GS को भी टीवीएस ही भारत में बनाएगा और दुनिया भर में एक्सपोर्ट किया जाएगा। हालांकि, टीवीएस इस बार इसकी कोई कॉपी या वर्जन नहीं बनाएगा। वहीं, टीवीएस भी अपनी खुद की 300cc एडवेंचर बाइक पर काम कर रहा है, जो साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान