फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू की नई बाइक: BMW F 900 XR भारत में लॉन्च, 3.6 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार, 200 है टॉप स्पीड

Thu, 14 Apr 2022 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने गुरुवार को नई F 900 XR (एफ 900 एक्सआर) मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का एलान किया।
विज्ञापन
BMW F 900 XR Pro - फोटो : BMW Motorcycles
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने गुरुवार को नई F 900 XR (एफ 900 एक्सआर) मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का एलान किया। नई अपडेटेड F 900 XR Pro मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


शुरू हुई बुकिंग
बाइक को देश में पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने नई BMW F 900 XR की बुकिंग शुरू कर दी है और इसे अधिकृत डीलरशिप पर भी बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी इस साल जून तक शुरू होने वाली है।

इंजन पावर और स्पीड
इस मोटरसाइकिल में एक 895 cc वाटर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इन-लाइन 2-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह पावरट्रेन चार वाल्व प्रति सिलेंडर, दो ओवरहेड कैमशाफ्ट और ड्राई-संप लुब्रिकेशन सेटअप के साथ आता है। यह इंजन 8500 rpm पर 105 hp की अधिकतम पावर (77 किलोवाट) का आउटपुट और 6500 rpm पर 92 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। आधिकारिक दावों के मुताबिक BMW F 900 XR Pro बाइक सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, इस मॉडल की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

BMW F 900 XR Pro - फोटो : BMW Motorcycles
शानदार फीचर्स
यह बाइक 6.5 इंच के फुल-कलर टीएफटी मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और कनेक्टिविटी फंक्शन के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि यूजर बिना एप इंस्टॉल किए मोबाइल फोन और मीडिया फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, बाइक बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी एप, रूट इंपोर्ट के साथ प्रैक्टिकल एरो नेविगेशन और डिस्प्ले पर मल्टीपल वे-पॉइंट गाइडेंस से लैस है।

स्टैंडर्ड फीचर्स
नए एफ 900 एक्सआर प्रो में कुछ प्रमुख स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनामिक ईएसए, कीलेस राइड और सेंटर स्टैंड शामिल हैं, जो कम्फर्ट पैकेज के हिस्से के रूप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जबकि डायनेमिक पैकेज में, इसे हेडलाइट प्रो, डेटाइम राइडिंग लाइट्स और गियर शिफ्ट असिस्ट प्रो के साथ पेश किया जाता है। एक एक्टिव पैकेज भी है जिसमें राइडिंग मोड्स प्रो, डायनेमिक इंजन ब्रेक कंट्रोल (MSR), हीटेड ग्रिप्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS प्रो और केस होल्डर मिलता है। 

बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया का कहना है कि उसने दुनिया की बेहतरीन प्रीमियम मोटरसाइकिलों को देश में लाकर प्रीमियम बाइक बाजार में अपनी अलग जगह बनाई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें