फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बारिश में बाइक निकालने से पहले इन अहम टिप्स को दिमाग में रखें, कई मुसीबतों से बच जाएंगे

Tue, 02 Jul 2024 12:32 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आने वाले दिनों में कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आएगा। ऐसे में बाइक राइडर्स को बाइक का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके पास बाइक है तो आपको इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। जानें डिटेल। 
विज्ञापन
Bike Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बारिश का सिलसिला तो शुरू हो गया मगर वाहन चालकों के लिए एक बड़ी मुश्किल का समय आ गया है। दरअसल मानसून में बारिश की वजह से बाइक राइडर्स को अक्सर परेशानी होती है। बारिश के समय पर वाहनों को भी खासी साफ-सफाई की जरूरत होती है। हालांकि, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि बारिश के मौसम में किस तरह से बाइक का रखरखाव किया जाए। बाइक का किस तरह से ध्यान रखना है, चलिए आगे जानते हैं। 

विज्ञापन

बाइक की करें नियमित सफाई

मानसून का दौर शुरू हो गया है तो जगह-जगह पर पानी से जलजमाव की स्थिति बनेगी। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते वक्त कई बार वाहनों पर गंदगी चिपक जाती है। ऐसे में लगभग दो से तीन दिन के भीतर बाइक को पानी से साफ करना चाहिए। अगर संभव नहीं है तो हफ्ते में एक बार बाइक को जरूर साफ करें। मगर बाइक साफ करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बाइक के किसी नाजुक उपकरण में पानी न जाएं, वरना दिक्कत हो सकती है। 

बाइक की चैन को करें लुब्रिकेट

बारिश के मौसम में बाइक की चैन को साफ करना बेहद जरूरी है। साथ ही नियमित अंतराल पर चैन को लुब्रिकेट भी करना चाहिए। ऐसा करने से बाइक की क्षमता में अच्छा असर पड़ता है। बारिश के दौरान चैन में लगी हुई गंदगी साफ हो जाती है। 

इन उपकरणों को भी करें साफ

मानसून के दौरान बाइक में सबसे ज्यादा गंदगी लगती है। इस वजह से बाइक को साफ पानी से धोने के बाद बाइक के स्विचगियर को एक सूखे कपड़े से आराम से साफ करें। इसके साथ ही बाइक के अन्य नाजुक उपकरणों को भी हल्के-हल्के साफ करें। इसके अलावा बाइक की पिल्लोसीट और फ्यूल टैंक को भी साफ करें। 

ब्रेक्स का रखें खास ख्याल

आने वाले कुछ दिनों तक यानी बारिश के दौरान बाइक के ब्रेक्स का सही से काम करना जरूरी है। ऐसे में मानसून की बारिश में ब्रेक को समय-समय पर चेक करते रहें। अगर ब्रेक में लिक्विड फ्ल्यूड की जरूरत है तो जरूर डालें, इससे ब्रेक ज्यादा क्षमता के साथ काम करते हैं। अगर ब्रेक में किसी तरह की परेशानी नजर आती है तो बिना देर किए किसी काबिल मैकेनिक से जांच करवाएं। 

बाइक के टायरों को करें चेक

बारिश के दौरान बाइक के टायरों का खास ध्यान रखना जरूरी है। टायरों की नियमित जांच करते रहें। अगर किसी तरह का कोई छेद या फिर पंक्चर नजर आता है तो टायर को बदल दें। इसके साथ ही टायरों में एयर प्रेशर भी सही होना चाहिए। 
विज्ञापन

सभी लाइट्स हो ठीक

मोटरसाइकिल में हैडलाइट, टेललाइट और इंडीकेटर यानी सभी इलेक्ट्रिक लाइट्स को चेक करते रहें। बारिश में इन सभी उपकरणों का सही से काम करना जरूरी है। इसके साथ ही यह भी चेक करें कि सभी लाइट्स पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हों। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें