मानसून में सुरक्षित कार सफर के लिए तैयार करें इमरजेंसी किट मानसून की बारिश में कार से सफर करते वक्त अपने साथ वाटरप्रूफ बैग साथ रखें, ताकि जरूरी चीजों को बारिश के पानी से बचाया जा सकें। बारिश में कार में कभी भी कोई छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कार की बेसिक टूल साथ में रखें, जैसे-जैक और स्क्रूड्राइवर। मानसून में किसी भी हादसे से बचने के लिए कार में हमेशा मेडिकल की प्राथमिक चीजों को साथ में रखें, जैसे- दर्द की दवा, बैंडेज और एंटीसेप्टिक वाइप्स। बारिश के मौसम में कार में हमेशा टार्च और बैटरी रखें, ताकि कभी रोशनी न हो तो इनके जरिए काम किया जा सकें। मानसून में हमेशा कार के अंदर रेनकोट और छतरी साथ रखें। ताकि कभी कार में कोई दिक्कत आ जाए तो बारिश में भीगने से बचा जा सकें। मानसून की बारिश में कई बार कार बीच सफर में खराब हो जाती है। ऐसे में हमेशा अपने साथ किसी मैकेनिक का नंबर रखें, ताकि ज्यादा परेशानी न हो। Auto