फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield ने शुरू की 650cc बाइक्स की बुकिंग, जल्द होंगी लांच

Mon, 22 Oct 2018 04:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
royal enfield interceptor
विज्ञापन

रॉयल एन्फील्ड की बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 की बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप भी एन्फील्ड की बाइक के दीवाने हैं तो मात्र 5000 रुपये देकर बाइक को बुक कर सकते हैं। इन बाइक्स की बुकिंग के साथ ही दोनों बाइक के लांच होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। 

विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड ने अपनी दोनों बाइक इंटरसैप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 को कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। अमेरिकी बाजार में इन दोनों बाइक का कस्टम और क्रोम वेरियंट लांच किया गया है। एनफील्ड ने अमेरिका में लांच की गई इन बाइक्स में रोड साइड असिस्टेंट फीचर भी दिया है। साथ ही तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी का भी आॅफर ग्राहकों को दिया गया है।

बाहरी लुक की बात करें तो एनफील्ड ने लंबी दूरी को ध्यान में रखकर इन बाइक्स को डिजाइन किया है। इंटरसेप्टर 650 बाइक में 13.7लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है,और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। लांच होने वाली बाइक्स में 648 सीसी पॉवर वाला पैरेलल-ट्विन, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है।
विज्ञापन


यह इंजन 7100 आरपीएम पर 47बीएचपी पॉवर और 4000आरपीएम पर 52 एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को नए 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। रॉयल एनफील्ड ने इंटरसेप्टर 650 का वजन 198 किलोग्राम और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 का वजन 202 किलोग्राम रखा है।

बात करें, कीमत की तो अमेरिकी बाजार में इंटरसेप्टर 650 की कीमत करीब 4.21 लाख रुपये और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 की कीमत करीब 4.36 लाख रुपये रखी गई है, उम्मीद है भारत में इनकी शुरुआती कीमत तीन लाख रुपये रखी जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें