फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पलेंडर' को टक्कर देने आ रही है होंडा की नई बाइक

Tue, 02 Apr 2013 01:37 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया (एचएमएसआइ) अपनी मौजूदा मोटरसाइकिल ड्रीमयुगा को 100cc सेग्मेंट में लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


ड्रीम युगा बाजार में अभी 110cc सेग्मेंट में उपलब्ध है। होंडा ड्रीम युगा के नए वर्जन को हीरो मोटोकार्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली 'स्पलेंडर' को टक्कर देना के लिए पेश करेगी।

सूत्रों के मुताबिक होंडा अगले महीने तक बाजार में 100cc की नई बाइक को लांच करने जा रही है। यह कंपनी की ड्रीम सीरीज का हिस्सा होगी और इसे 'स्पलेंडर' को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि होंडा की नई बाइक का नाम 'K23' होगा और यह पूरी तरह से ड्रीम युगा के प्लेटफार्म पर आधारित होगी।

इससे पहले बजाज भी अपनी डिस्कवर सीरीज के तहत इस तरह का प्रयोग कर चुका है। डिस्कवर 100T और 125ST एक ही प्लेटफार्म पर आधारित हैं।

बाइक निर्माण से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कंपनी नई बाइक को किफायती दामों में पेश करेगी और इसका माइलेज भी अच्छा होगा, जो कि इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी।
विज्ञापन


अपकमिंग बाइक की कीमत 40 से 45 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें