फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार, होंडा और हुंडइ की कारें महंगी

Tue, 02 Apr 2013 12:16 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया और हुंडइ मोटर्स इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


होंडा ने जहां कारों की कीमतों में 1,000 से 10,000 रुपये के बीच वृद्धि की है। वहीं, हुंडइ मोटर ने अपनी कारों के दाम 575 रुपये से लेकर 2,830 रुपये के बीच बढ़ाए हैं।

कीमतों में इजाफा ओबीडीसी (ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक कंप्लायंस चेंजेज) लागत वृद्धि में बढोतरी के चलते की गई है। ओबीडीसी उत्सर्जन संबंधी नए नियमों के अनुपालन से जुड़ा बदलाव है।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों की मूल्यवृद्धि 1 अप्रैल से लागू हो गई है। होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि उसकी पसंदीदा हैचबैक कार ब्रीयो 2,000 रुपये तक महंगी हो जाएगी।

ब्रीयो के ऑटोमैटिक वर्जन के दामों में 10,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे। सेडान कार होंडा सिटी 3,000 रुपये महंगी हो जाएगी, जबकि प्रीमियम सेडान अकॉर्ड की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

हुंडइ मोटर्स की एंट्री लेवल कार इऑन की कीमत 2,500 रुपये बढ़ जाएगी। सेंट्रो 2,830 रुपये महंगी हो जाएगी, जबकि i10 की कीमत में 600 रुपये से 900 रुपये के बीच वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल वर्जन में उपलब्ध i20 की कीमतों में 575 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी तरह, वेरना के दाम में 1,340 रुपये और इलांट्रा की कीमत में 1,740 रुपये की वृद्धि की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें