ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान होंडा एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपना 150सीसी स्कूटर होंडा पीसीएक्स (Honda PCX 150cc) प्रदर्शित कर चुकी है।
कंपनी ने अब इस स्कूटर को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए भारत में इंपोर्ट किया है। दिलचस्प बात यह है कि देश की सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प भी 150सीसी स्कूटर जीर (Zir) की तैयारी कर रही है।
होंडा पीसीएक्स की बात करें तो यह भारत में मौजूद अन्य स्कूटर्स की तुलना में थोड़ा बड़ा है। आकार में बड़ा होने के बावजूद इसका वजन 130 किग्रा है।
यह 153सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एसओएचसी, लिक्वड कूल्ड इंजन के साथ दौड़ता है। यह अधिकतम 13.4बीएचपी पावर और 14एनएम टार्क देने में सक्षम है। होंडा पीएसीएक्स के फ्यूल टैंक की क्षमता 8 लीटर है।
होंडा पीसीएक्स 150सीसी में चौड़े हैडलैंप्स और हैंडलैंप्स के ऊपर विंड डिफ्लेक्टर दिए गए हैं। होंडा पीसीएक्स 150सीसी की कीमत 70-75 हजार रुपए तक हो सकती है।