फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस जुपिटर नए अंदाज और नए फीचर्स के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चेंनई स्थिति टू व्हीलर कंपनी टीवीएस अपने 110सीसी जुपिटर के स्पेशल एडिशन को बाजार में उतारा है। कंपनी इसकी सीमिट यूनिट्स की बिक्री करेगी। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है।
विज्ञापन


जुपिटर स्पेशल एडिशन में 3डी मोनोग्राम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें 'ड्यूरा कूल' सीट का इस्तेमाल किया गया है जो सामान्य सीट से 10 डिग्री ज्यादा ठंडी रहती है।

बाकी फीचर्स कंपनी ने पहले जैसे रखे हैं। कंपनी ने स्पेशल एडिशन वाले जुपिटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। पहले से मौजूद जुपिटर की कीमत लगभग 44,200 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।
विज्ञापन


इस सेगमेंट में कंपनी का यह चौथा प्रोडक्ट है। इसके अलावा बाजार में स्कूटी पेप, स्कूटी स्ट्रिक और वेगो मॉडल पहले से मौजूद हैं। टीवीएस जुपिटर 109.7cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिंलेंडर एयर-कूल्ड, ओएचसी इंजन पर दौड़ता है।

सबसे एडवांस कारें, एक चार्जिंग में 321 किमी

जुपिटर का पावरट्रेन 5.88 केडब्ल्यू (8 बीएचपी) पावर देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि जुपिटर62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें अंडर सीट 17 लीटर की स्टोरेज क्षमता है।

इसके अलावा कंपनी सबसे लोकप्रिय स्कूटी का अपग्रेड वर्जन स्कूटी जेस्ट लॉन्च कर चुकी है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है। टीवीएस की स्कूटी भारतीय लड़कियों में सबसे लोकप्रिय ऑटोमैटिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है। ऑटोमैटिक स्कूटर टीवीएस स्कूटी जेस्ट की कीमत 42,300 रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें