फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने उतारी अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीडी 110 ड्रीम पेश की।
विज्ञापन


कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में क्षमता विस्तार सहित विभिन्न गतिविधियों पर एक हजार करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के विक्रय एवं विपणन उपाध्यक्ष यादविंदर एस गुलेरिया ने कहा कि सीडी110 ड्रीम के बल पर उनकी कंपनी ने 100-110 सीसी मोटरसाइकिल बाजार में प्रवेश किया है।

पावर और कीमत

कंपनी का दावा है कि होंडा सीडी ड्रीम में ईको टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो तेल की खपत को कम करने का काम करती है। ये 74 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में समक्ष है।

इंजन की बात करें तो इसमें 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 8.3पीएस पावर और 8.6 टार्क जनरेट करता है।

दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत होंडा सीडी ड्रीम 110 बेस मॉडल की कीमत 41,100 रुपए है। होंडा सीडी ड्रीम 110 की ये कीमत ड्रीम नियो से  करीब 1000 रुपए कम है।

होंडा ड्रीम 110सीसी तीन अलग-अलग शेड्स रेड स्ट्रीप के साथ ब्लैक ब्लू स्ट्रीप के साथ ब्लैक और ग्रे स्ट्रीप के साथ ब्लैक में मौजूद है।

विज्ञापन

होंडा की 100-110 सीसी सेगमेंट में बाइक्स

वर्तमान में कंपनी 100-110 सीसी सेगमेंट में ड्रीम युग, ड्रीम नियो और सीबी टिवस्टर माडलों की बिक्री करती है।

कंपनी की वर्तमान में तीन उत्पादन इकाइयां मानेसर :हरियाणा:, तापूकारा :राजस्थान: और नरसापुरा :कर्नाटक: में हैं जिनकी कुल सालाना क्षमता 46 लाख इकाइयों की है। गुजरात संयंत्र चालू होने पर अगले वित्त वर्ष के अंत तक क्षमता 58 लाख वाहनों पर पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें