हार्ले डेविडसन फैट बॉय की कीमत पहले 17.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी
अमेरिका की कल्ट बाइक बनाने वाली कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी दो मोटरसाइकिल के दाम में भारी कटौती की है। कंपनी ने 2.5 लाख रुपए तक कीमत घटा दी है। ये दो बाइक Fat Boy और Heritage Softail Classic हैं। हार्ले डेविडसन फैट बॉय की कीमत पहले 17.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, जो अब घटकर 14.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। इस तरह इस मॉडल पर 2.02 लाख रुपए कम किए गए हैं।
पढ़ें: 1 हजार रुपए महीना देकर आपकी हो जाएगी TVS Sport बाइक, 95kmpl का देगी माइलेज
इसके अलावा हार्ले डेविडसन हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक की कीमत पहले 18.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी जो अब कम होकर 15.99 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है। कंपनी ने इस मॉडल पर 2.51 लाख रुपए कम किए हैं। हार्ले डेविडसन इंडिया द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कीमत में की गई कटौती साल 2017 के मॉडल पर लागू होगी।
हार्ले डेविडसन Fat Boy के फीचर्स
Harley Davidson Fat Boy
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 1,690 सीसी का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 65 bhp की पावर और 125 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी के मताबिक यह बाइक 18.00 Kmpl का माइलेज देती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, फ्यूल वार्निंग और बैटरी इंडिकेटर, इंजन किल स्विच, क्लॉक और पास लाइट दी गई है।
हार्ले डेविडसन Heritage Softail क्लासिक के फीचर्स
harley davidson Heritage Softail Classic
हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक के का इंजन भी फैट बॉय जैसा ही है। इसमें भी 1690 सीसी का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 65 bhp की पावर और 124 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी के मताबिक यह बाइक 18.00 Kmpl का माइलेज देती है।