आपकी कार भी काला धुआं छोड़ रही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अगर समय रहते आपने कार को सही नहीं करवाया तो कार में बड़ा खर्चा करने की नौबत आ सकती है।
कई बार ऐसा होता है कि हमारी कार से काला धुआं निकलता है और हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। हमारी इस लापरवाही से समस्या छोटी से बड़ी होने में देर नहीं लगती और जब कार पर ज्यादा खर्च होने की स्थिति बन जाती है तो हमें पछतावा होता है।
विज्ञापन
क्यों आता है काला धुआं
2 of 6
कार से काला धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
काला धुआं आने की परेशानी तब शुरू होती है जब सिलेंडर में हवा और ईंधन के अनुपात में गड़बड़ी होती है।
विज्ञापन
लापरवाही से होती है परेशानी
3 of 6
कार से काला धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
काला धुआं छोड़ने की परेशानी ज्यादातर डीजल कार में आती है। आमतौर पर ऐसी समस्या नई कार में नहीं आती। कार पुरानी होने के बाद हम इसमें ज्यादा वजन के साथ सफर करते हैं या फिर सीमा से ज्यादा लोगों को बिठाकर सफर किया जाता है। इससे इंजन पर लोड पड़ने लगता है और कार से काला धुआं निकलने लगता है।
कार की सर्विस हमेशा तय समय पर करवानी चाहिए। ऐसा ना करने पर हमेशा नुकसान होता है। सर्विस देर से होने के कारण कार के इंजन पर लोड पड़ता है और इंजन की क्षमता कम होती जाती है। ऐसे में कार से काला धुआं निकलने लगता है।
अगर आपकी कार काला धुआं छोड़ रही है तो जल्द से जल्द मकैनिक के पास जाएं और खराब पार्ट्स को बदलवाएं। ऐसा ना करने पर एक-एक पार्ट खराब होने लगते हैं और जैसे-जैसे पार्ट खराब होते हैं उन्हें ठीक करवाना उतना ही महंगा होता जाता है।