ओलंपियन पहलवान गीता फोगाट ने 2022 Mahindra Scorpio-N (2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी की डिलीवरी नवरात्रि के पहले ही दिन ली। फोगाट ने अपने पूरे परिवार के साथ एसयूवी की डिलीवरी ली और इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट किया और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा को टैग किया। बिजनेस टाइकून ने पहलवान और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता के ट्विटर पोस्ट पर इस पल को बोनस और विशेषाधिकार बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी कहा कि फोगाट नई एसयूवी के पहले ग्राहकों में से एक है। उन्होंने पहलवान का स्कॉर्पियो-एन परिवार में स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
फोगाट ने ट्विटर पर अपने पति, और साथी स्वर्ण पदक विजेता पहलवान पवन कुमार और अपने दो साल के बेटे के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि कार फोगाट की तरह मजबूत साबित होगी। फोगाट ने ट्वीट किया, "इतने खूबसूरत दिन में कितनी प्यारी सुबह.. नवरात्रि के पहले दिन हमारे नए सदस्य का स्वागत करते हुए" (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) इतनी अविश्वसनीय कार लॉन्च करने के लिए @anandmahindra सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
विज्ञापन
3 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'यह एक बोनस है। स्कॉर्पियो-एन के लिए हमारे पहले ग्राहकों में से एक के रूप में गीता आप हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम आपके स्वर्ण पदक की शान का आनंद उठा रहे हैं! और हम आशा करते हैं कि हमारी कार भी आपकी तरह सख्त साबित होगी!"
4 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N SUV को बिल्कुल नए आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। एसयूवी ने 30 जुलाई 2022 को बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट से भी कम समय में एक लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल करके एक रिकॉर्ड कायम किया। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन डीजल और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पांच ट्रिम विकल्पों में उपलब्ध है। इस एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में टू-व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल-व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी शामिल हैं।
पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है।
विज्ञापन
6 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
कई ड्राइव मोड
ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में कई ड्राइव मोड मिलते हैं - Tarmac (टारमैक), Snow (स्नो), Mud and Desert (मड एंड डेजर्ट), 4Xplore टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेनरेशन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे काफी मजबूती देता है और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ हाई-स्पीड स्थिरता प्रदान करता है।
विज्ञापन
7 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
शानदार फीचर्स
Mahindra ने Bosch से AdrenoX टेक्नोलॉजी ली है और यह AdrenoX कनेक्टिविटी एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन और स्मार्ट-वॉच दोनों पर एक्सेस के साथ 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए, नई स्कॉर्पियो एन में 3डी साउंड स्टेजिंग के साथ सोनी के 12-स्पीकर सिस्टम मिलते हैं।
यह AdrenoX द्वारा संचालित एक बड़े 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, जिसे हम पहले ही नई XUV700 पर देख चुके हैं। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ एलेक्सा कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सभी 3-पंक्तियों के लिए एयर वेंट, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी में ADAS फीचर्स नहीं होंगे, जो XUV700 में दिए गए हैं। इसमें मौजूदा मॉडल में साइड-फेसिंग बेंच सीटों के बजाय फ्रंट-फेसिंग तीसरी पंक्ति की सीटें भी मिलेंगी।
8 of 9
Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
सेफ्टी फीचर्स
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी। इसकी फीचर लिस्ट में ABS के साथ EBD, मल्टीपल एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल और अन्य फीचर्स शामिल हैं।