बजाज ऑटो की ओर से चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए अंदाज में पेश किया गया है। कंपनी ने नए चेतक में क्या बदलाव किए हैं और किस कीमत पर इसे पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से चेतक इलेक्ट्रिक को नए अंदाज में पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने चेतक 2023 में क्या बदलाव किए हैं और इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अपडेट हुआ चेतक
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट किया गया है। कंपनी ने इसके लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं किया है लेकिन रेंज और कीमत में बदलाव किया गया है। यह स्कूटर अब ज्यादा रेंज के साथ कम कीमत में उपलब्ध करवाया गया है।
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में बिना बदलाव किए ही रेंज को बढ़ाया गया है। इसमें 50.4 वोल्ट 57.24 ah की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। मौजूदा चेतक को फुल चार्ज करने पर 90 किलोमीटर की रेंज का दावा किया जाता है लेकिन अब नए चेतक को फुल चार्ज करने के बाद 108 किलोमीटर की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज मिलेगी। इसे फुल चार्ज करने में चार घंटे का समय लगेगा, जबकि 80 फीसदी चार्ज सिर्फ पौने तीन घंटे में किया जा सकता है।
कंपनी ने इसमें जो मोटर दी है उससे स्कूटर को 4.2 किलोवॉट की पीक पावर के साथ 20 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक के लुक्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही इसमें पहले की ही तरह मेटल बॉडी भी मिलती रहेगी। जिससे यह स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्टाइलिश स्कूटर होने के साथ ही काफी मजबूत बॉडी के साथ आएगा। इसके अलावा नए चेतक में पहले से बड़ा एलसीडी कंसोल को दिया गया है जो मौजूदा वैरिएंट के मुकाबले में बेहतर क्लेरिटी देगा।
कंपनी ने इसे सैटिन ब्लैक, मैट कोर्स ग्रे, मैट कैरेबियन ब्लू जैसे नए रंगों के साथ पेश किया है। जबकि कंपनी ने इसमें ड्यूल टोन सीट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर सैटन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट दिए हैं।
बजाज ऑटो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि हमने इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई पर काफी काम किया है। जिससे हम पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। इससे चेतक की प्रीमियम और भरोसेमंद छवि को और मजबूती मिलेगी। चेतक के प्रीमियम 2023 वर्जन में नए रंग, आकर्षक डिस्प्ले कंसोल जैसे अपडेट्स इसे सबसे महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में चेतक की स्थिति को मजबूत करती हैं।
कंपनी ने 2023 एडिशन वाले नए चेतक की बेंगुलरू में एक्स शोरुम कीमत 1.22 लाख रुपये तय की है। वहीं चेतक प्रीमियम जो पहले से बाजार में मौजूद है, उसकी बिक्री भी जारी रहेगी। चेतक प्रीमियम की बेंगलुरू में एक्स शोरुम कीमत 1.52 लाख रुपये तय की गई है।