Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने भारतीय बाजार में अपनी लाइनअप में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल CT100 को बंद कर दिया है। इसे कुछ साल पहले नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस के साथ अपडेट किया गया था। भारत में बजाज ऑटो के पोर्टफोलियो में Bajaj CT100 एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल थी।
बुकिंग बंद
कंपनी डीलरशिप ने Bajaj CT100 मॉडल की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इसके साथ ही बाइक को कंपनी की आधिकारिक इंडिया वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। बाइक का उत्पादन भी बंद कर दिया गया है जो इस बात का इशारा है कि मोटरसाइकिल को अब बंद कर दिया गया है।
आधिकारिक एलान अभी नहीं
हालाँकि, चूंकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए हो सकता है कि यह बाइक बाद में फिर वापसी कर सकती है। इस समय, बजाज की CT लाइन-अप में रिटेल होने वाली एकमात्र बाइक रेट्रो-प्रेरित CT 110 X है।
Bajaj CT100
- फोटो : Bajaj Auto
इंजन और पावर
Bajaj CT100 बाइक में 102 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया था। यह इंजन 7.79 bhp का अधिकतम पावर और 8.34 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था।
Bajaj CT100
- फोटो : Bajaj Auto
कीमत और रेंज
लॉन्चिंग के बाद से अब तक बीते इन वर्षों में, CT100 ने एक किफायती कीमत और शानदार माइलेज के लिए काफी नाम कमाया है। दिल्ली में 53,696 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ CT100 भारत में बिक्री के लिए सबसे सस्ती बाइक में से एक थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को चलाने वाले कुछ यूजर्स ने इससे रियल-लाइफ 60 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर की ड्राइविंग रेंज दर्ज की।
Bajaj CT100
- फोटो : For Reference Only
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सिंगल डाउनट्यूब चेसिस वाली इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सस्पेंशन यूनिट में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक और रियर में डुअल 'SNS' स्प्रिंग शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।
Bajaj CT100
- फोटो : Bajaj Auto
मुकाबला
एक लंबी सीट के साथ आरामदायक सवारी देने वाली यह बाइक भारत में कम्यूटर सेगमेंट में एक लोकप्रिय बाइक थी। अपने सेगमेंट में यह Hero Splendor Plus जैसी लोकप्रिय बाइक को टक्कर देती थी।