Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसे पहली बार मई 2019 में लॉन्च किया गया था और अब लॉन्च के तीन साल बाद, वेन्यू ने देश में 3 लाख बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। लॉन्च होने पर, ह्यूंदै वेन्यू कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी हासिल करने वाली भारत की पहली मास-मार्केट कार थी। कंपनी का कहना है कि बेची गई लगभग 18 प्रतिशत यूनिट्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाली हैं।
Hyundai Venue iMT
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के बताया कि 70 फीसदी ग्राहकों ने वेन्यू के पेट्रोल वैरिएंट को पसंद किया। जबकि सिर्फ 30 फीसदी ग्राहकों ने डीजल मॉडल को चुना। इस दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने 2021 में 2.5 लाख से ज्यादा एसयूवी बेची और 1.08 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ, ह्यूंदै वेन्यू ने पिछले कैलेंडर वर्ष में कंपनी की कुल एसयूवी बिक्री में 42 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान दिया। इसके अलावा, 2021 में अपने सेगमेंट में इसकी 16.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी।
Hyundai Venue
- फोटो : Amar ujala
वेन्यू की कामयाबी पर टिप्पणी करते हुए, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक, बिक्री, विपणन और सेवा, तरुण गर्ग ने कहा, "ह्यूंदै गतिशीलता के क्षेत्र में अग्रणी इनोवेटिव और इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी में सबसे आगे रही है। हमने अपने इनोवेशन आधारित और ग्राहक केंद्रित डीएनए के जरिए ग्राहकों को उत्साहित करना जारी रखा है। ह्यूंदै वेन्यू की सफलता हमारे हाई-टेक और फीचर-पैक उत्पाद के लिए ग्राहकों के प्यार का प्रमाण है।"
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आगे कहा, "हम वेन्यू की सफलता से बेहद खुश हैं और ब्रांड ह्यूंदै को दिए गए प्यार और विश्वास के लिए अपने सभी ग्राहकों के आभारी हैं।" गौरतलब है कि वेन्यू को जल्द ही अपना पहला मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। नई 2022 Hyundai Facelift (2022 ह्यूंदै फेसलिफ्ट) को अगले महीने भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसमें अपडेटेड स्टाइल और नए फीचर्स मिलेंगे।