फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj CT110X हुई लॉन्च: फुल टैंक पेट्रोल में चलती है 700 किमी से ज्यादा, कीमत है सिर्फ इतनी

Thu, 15 Apr 2021 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Bajaj CT110X को पिछले सीटी मॉडल्स से अलग लुक देने के लिए इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। आकर्षक स्टाइल और दमदार फीचर्स से लैस इस बाइक को फुल टैंक कराने के बाद आप 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
2021 Bajaj CT 110X - फोटो : Bajaj Auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 Bajaj CT 110X Launched: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी कम्यूटर बाइक रेंज CT का विस्तार करते हुए अपनी नई मोटरसाइकिल CT110X (सीटी110 एक्स) लॉन्च की है। खास बात यह है कि आकर्षक स्टाइल और दमदार फीचर्स से लैस इस बाइक को फुल टैंक कराने के बाद आप 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

इंजन

कंपनी ने बताया कि सीटी पोर्टफोलियो में नई Bajaj CT110X मोटरसाइकिल सबसे एडवांस्ड वर्जन है। इस बाइक में 115 cc का DTS-I (डीटीएस-आई) इंजन मिलता है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही बाइक में सात किलोग्राम तक का वजन उठा सकने वाला एक रियर कैरियर लगा है। 

शानदार माइलेज

रिपोर्ट के मुताबिक नई Bajaj CT 110X में 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ऐसे में अगर एक बार इस मोटरसाइकिल का फ्यूल टैंक फुल करवा लेते हैं तो फिर आप आराम से इस मोटरसाइकिल पर 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी का सफर तय कर सकते हैं। 

बजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिल सेगमेंट के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, "सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ, हम बेहतर विशेषताओं के साथ एक अलग उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो बेहतर फीचर्स, वाहन के माइलेज से कोई समझौता किये बगैर ज्यादा आरामदेह सफर देता है और इसमें टिकाऊपन है।" 

फीचर्स

नई बाइक में 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। मोटरसाइकिल में लगा 1,285 मिमी का व्हीलबेस खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता प्रदान करेगा। इस बाइक में पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि रेगुलर मॉडल में भी मिलता है। इसके अलावा इसमें राउंड हेडलैंप के साथ छोटा फ्लाइस्क्रिन और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें आकर्षक मडगार्ड्स और मोटे क्रैश गार्ड मिलता है। इसके अलावा इसमें डुटल टेक्सर सीट, सेमी नॉबी टायर, एक स्कावयर ट्यूब और इंटीग्रेटड टैंक पैड जैसे अन्य फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

कीमत

CT110X की कीमत 55,494 रुपये रखी गई है। CT110 की तुलना में यह सिर्फ 1,612 रुपये ज्यादा है। Bajaj CT110X को पिछले सीटी मॉडल्स से अलग लुक देने के लिए इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। साथ ही मोटरसाइकिल में एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें