Bajaj Chetak 3201 Special Edition Electric Scooter
- फोटो : Chetak
बाजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया वेरिएंट Chetak 3201 Special Edition (चेतक 3201 स्पेशल एडिशन) लॉन्च किया है। नई बाजाज चेतक 3201 की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बंगलूरू) है। और यह इस महीने विशेष रूप से अमेजन पर उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट्स की तुलना में, नई चेतक 3201 में एस्थेटिक और फीचर अपडेट के रूप में स्पेशल अपग्रेड मिलते हैं।
बाजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन
नई चेतक 3201 स्पेशल एडिशन में टोन-ऑन-टोन एम्बॉस्ड डेकल्स और क्विल्टेड सीट्स के रूप में विशेष बदलाव नजर आते हैं। टॉप-एंड प्रीमियम वेरिएंट पर आधारित, इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्रुकलिन ब्लैक पेंट स्कीम मिलती है और इसमें सॉलिड स्टील बॉडी मिलती रहती है। मॉडल पानी के प्रतिरोध के लिए IP 67 रेटेड है। चेतक एक बार चार्ज करने पर 136 किमी (ARAI प्रमाणित) की रेंज का वादा करता है। जिसकी टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटा है।
बाजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन फीचर्स
फीचर फ्रंट पर, नई चेतक 3201 में चेतक एप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑटो हैजर्ड लाइट सहित कई फीचर मिलते हैं।
बाजाज ऑटो और अमेजन की साझेदारी
बाजाज ऑटो के अनुसार, नई चेतक 3201 स्पेशल एडिशन एक इलेक्ट्रिक वाहन खिलाड़ी और एक ई-कॉमर्स दिग्गज के बीच पहली बार का सहयोग है। ग्राहक ई-स्कूटर की खरीद ऑनलाइन पूरी कर सकेंगे और बाकी का पेपर वर्क डीलरशिप द्वारा किया जाएगा। विशेष रूप से, बाजाज ने हाल ही में अपनी मोटरसाइकिल रेंज को ऑनलाइन बेचने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी का एलान किया था।
PLI स्कीम का भी हिस्सा
बाजाज ने यह भी एलान किया है कि चेतक प्रीमियम, चेतक अर्बन (3202) और नई चेतक 3201 स्पेशल एडिशन को भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारतीय सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना का भी हिस्सा है।
कंपनी की उम्मीदें
स्पेशल एडिशन के बारे में बोलते हुए, बाजाज ऑटो के अध्यक्ष, अर्बनइट, एरिक वास ने कहा, "हमें अपने स्पेशल एडिशन चेतक के एक्सक्लूसिव लॉन्च और अगस्त की बिक्री के साथ अमेजन के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाने की खुशी है। यह सहयोग ईवी उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जहां ग्राहक अमेजन पर विशेष रूप से पहियों पर शांत लक्जरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी मजबूत बनावट और ठोस मेटल बॉडी के साथ इलेक्ट्रिक चेतक, विश्वास और स्थायित्व की भावना पैदा करता है। जिसकी हमारे ग्राहकों को बाजाज ऑटो से अपेक्षा होती है। यह नया स्पेशल एडिशन उस विरासत को जारी रखता है, जो लक्जरी, विश्वसनीयता और अत्याधुनिक फीचर्स को जोड़ती है।"