फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: मई में यात्री वाहनों की कुल बिक्री सालाना आधार पर 185 प्रतिशत बढ़ी, सियाम ने जारी किए आंकड़े

Fri, 10 Jun 2022 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मई 2022 में कुल यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल) की बिक्री साल-दर-साल (YoY) 185 प्रतिशत बढ़कर 2,51,052 यूनिट्स हो गई। मई 2021 में यात्री वाहनों की 88,045 यूनिट्स बेची गईं।
विज्ञापन
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई 2022 में कुल यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल) (पीवी) की बिक्री साल-दर-साल (YoY) 185 प्रतिशत बढ़कर 2,51,052 यूनिट्स हो गई। मई 2021 में यात्री वाहनों की 88,045 यूनिट्स बेची गईं। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने ताजा आकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2022 में बेचे गए पीवी की कुल संख्या मई 2019 के पूर्व-महामारी स्तर को पार कर गई।

साल 2019 के मई महीने के दौरान बेची गई 2,26,975 यूनिट्स के मुकाबले मई 2022 में 2,51,052 यात्री वाहन बेचे गए। हालांकि, यात्री वाहनों की बिक्री अभी भी 2018 के स्तर से नीचे है। 

Two Wheeler - फोटो : For Reference Only
इस बीच, मई 2021 में बेची गई 1,262 यूनिट्स के मुकाबले मई 2022 में तीन पहिया वाहनों की बिक्री कई गुना बढ़कर 28,542 इकाई हो गई। जबकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई 2021 में बेची गई 3,54,824 यूनिट्स के मुकाबले 253 प्रतिशत बढ़कर 1,253,187 यूनिट्स हो गई।

तिपहिया और दोपहिया वाहनों की बिक्री अभी भी मई 2019 के पूर्व-महामारी स्तर को पार नहीं कर पाई है। मई 2022 में, 2019 में मई महीने में 51,650 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 28,542 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई। मई 2022 में, 1,253,187 यूनिट्स तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 2019 में 1,725,204 यूनिट्स बेची गई। 

Automobile Sector - फोटो : For Reference Only
कुल मिलाकर, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने मई 2022 में कुल 1,532,809 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। वाहन उद्योग अभी तक अप्रैल 2019 में बेची गई 2,004,137 यूनिट्स के पूर्व-महामारी स्तर को पार नहीं कर सकी है। हालांकि, उद्योग ने मई 2020 में बेची गई 444,131 यूनिट्स के मुकाबले 245 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की। 

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री मई 2022 के महीने में सुस्त बनी हुई है, क्योंकि वे क्रमशः 9 साल और 14 साल पहले की तुलना में भी कम हैं। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री अभी भी 2018 के स्तर से नीचे है।" 
विज्ञापन

Automobile Sector - फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "हाल के सरकारी हस्तक्षेप से आपूर्ति-पक्ष की चुनौतियों को कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन आरबीआई द्वारा रेपो-दरों में दूसरी बढ़ोतरी और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरों में बढ़ोतरी, ग्राहकों के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिससे मांग प्रभावित हो सकती है।"

FY23 में अब तक, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने 502,703 यात्री वाहन, 49,480 तिपहिया और 2,415,769 दोपहिया वाहन बेचे हैं। FY23 में बेची गई यूनिट्स इस समय में 2,968,006 हैं, जो अप्रैल-मई 2021 के दौरान बेची गई 1,717,839 यूनिट्स से ज्यादा की उल्लेखनीय बढ़ोतरी है। हालांकि, अभी भी अप्रैल-मई 2019 में बेची गई 3,923,165 यूनिट्स के पूर्व-महामारी स्तर से कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें