फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Tracer: कंपनी जल्द ला सकती है नई स्पोर्ट्स बाइक, भारत में इस नाम का कराया पेटेंट

Mon, 24 May 2021 01:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यामाहा ने भारत में Tracer (ट्रेसर) नेमप्लेट का पेटेंट कराया है। यामाहा इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ट्रेसर नाम से बड़े इंजन और ज्यादा पावर वाले स्पोर्ट्स टूअरर मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है।
विज्ञापन
Yamaha Tracer 9 GT - फोटो : Yamaha (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha (यामाहा) भारत में अपनी नई रेट्रो-स्टाइल वाली नेकेड बाइक FZ-X 150cc को लॉन्च करने की तैयारी में है। यामाह की आनेवाली इस बाइक को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। कंपनी का कहना है कि इस ब्रांड के तहत कंपनी सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट की मोटरसाइकिलें ही बनाएगी और 150cc से ऊपर के सेगमेंट की मोटरसाइकिलों को ही लॉन्च करेगी। यामाहा इस समय अपने तीन ब्रांड - R, FZ और MT के तहत मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। 
विज्ञापन

Yamaha Tracer 2019 (File) - फोटो : For Reference Only
बता दें कि यामाहा ने भारत में Tracer (ट्रेसर) नेमप्लेट का पेटेंट कराया है। यामाहा इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ट्रेसर नाम से बड़े इंजन और ज्यादा पावर वाले स्पोर्ट्स टूअरर मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। भारत में स्थानीय रूप से पेटेंट कराई गई ट्रेसर नेमप्लेट से ऐसी उम्मीद है कि यामाहा जल्द ही भारत ट्रेसर ब्रांड के तहत अपने स्पोर्ट्स टूअरर मोटरसाइकिलों को उतारने की योजना बना रही है। 

यामाहा इस समय Tracer 700 और Tracer 900 मोटरसाइकिलों की कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री कर रही है। कंपनी Tracer 900 बाइक की थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे एशियाई बाजारों में भी बिक्री करती है। इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यामाहा एक नई एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स टूअरर मोटरसाइकिल को लॉन्च करने पर काम कर रही है। 

आपको बता दें कि स्पोर्ट्स टूअरर और एडवेंचर बाइक्स भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इन मोटरसाइकिलों में ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर एर्गोनॉमिक्स और आरामदायक सीट्स मिलती हैं, जो लंबी दूरी की यात्राओं में काफी आरामदायक होती हैं। रिपोर्ट की मानें तो यामाहा एक नई Tracer 250 बाइक को बनाने में जुटी है। इस एंट्री-लेवल टूअरर बाइक की डिजाइन बड़ी Tracer 700 के जैसी हो सकती है। इस सेमी-फेयर्ड मोटरसाइकिल में एक बड़ी विंडशील्ड, फ्रंट में यूएसडी फ्रंट फोर्क, एमटी-15 फ्यूल टैंक स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

कंपनी ने फिलहाल इन अपनी इन नई आनेवाली मोटरसाइकिलों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि Tracer 250 बाइक में कंपनी की मशहूर बाइक MT-25 वाला इंजन मिल सकता है। एक स्पोर्ट्स टूरर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यामाहा इस इंजन में कुछ बदलाव करेगी। इस मोटरसाइकिल में कंपनी उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है जिसे MT-25 में उपयोग किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें