फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई महीने की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान में कौन है आपकी पहली पसंद?

Fri, 21 Aug 2020 10:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti suzuki dzire
विज्ञापन
अगर आप एक कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। आज हम आपको जुलाई महीने की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि जुलाई 2020 में कुल 14,517 कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री हुई। जबकि, जुलाई 2019 में इसके 22,515 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पिछले साल के मुकाबले जुलाई 2020 में 36 फीसदी बिक्री घटी है। तो डालते हैं इस सेगमेंट की टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री पर एक नजर,
विज्ञापन

 

Maruti Suzuki Dzire


कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की बादशाहत कायम है। मारुति की Dzire जुलाई 2020 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जुलाई 2020 में मारुति की Dzire के 9,046 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 12,923 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई इसकी बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
 

Honda Amaze


जुलाई 2020 में मारुति की Dzire के बाद Honda Amaze देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जुलाई 2020 में Honda Amaze के 2,587 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 5,818 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई इसकी बिक्री में 56 फीसदी की गिरावट आई।


 

Hyundai Xcent/Aura


जुलाई 2020 में मारुति और होंडा के बाद ह्यूंदै इस सेगमेंट की एक बड़ी प्लेयर रही। Hyudai Xcent/Aura देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जुलाई 2020 में Xcent/Aura के 1,839 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 1,430 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई इसकी बिक्री में 29 फीसदी की गिरावट आई।
 

Tata Tigor


जुलाई 2020 में Tata Tigor देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जुलाई 2020 में Tata Tigor के 727 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 1,014 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई इसकी बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन

Ford Aspire


जुलाई 2020 में Ford Aspire देश की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान रही। जुलाई 2020 में Ford Aspire के 318 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 431 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले जुलाई 2020 में इसकी बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट आई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें