फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की इस त्योहार बढ़ी मांग, लेकिन इस वजह से निराश हो रहे ग्राहक

Tue, 17 Nov 2020 08:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन
Royal Enfield ने अपनी Meteor 350 मोटरसाइकिल को इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस बाइक को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है, जहां अब तक इस बाइक ने 8000 बुकिंग का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, इस त्योहारी सीजन कंपनी की दूसरी मोटरसाइकिलों की भी मांग बढ़ी, लेकिन बावजूद इसके कंपनी की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। 
विज्ञापन


दरअसल अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिवाली पीरियड में भारी मांग से वापस कंपनी के ऑफिशियल्स के चेहरों पर मुस्कान आ गई। लेकिन भारी मांग के बीच इस समय कंपनी के लिए वाहनों की डिलीवरी एक बड़ी चुनौती बन गई है।

कंपनी को अगस्त महीने तक 40,000 मोटरसाइकिलों की डिलीवरी करनी थी, जो अब बढ़ कर 1.25 लाख हो गई है। दरअसल कोरोना की वजह से रॉयल एनफील्ड का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से मोटरसाइकिलों की डिलीवरी में देरी आ रही है। यही कारण है कि कंपनी की बाइक्स पर वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। 
 

प्रोडक्शन की चुनौती को ध्यान में रखते हुए ही Royal Enfield ने अपनी Meteor 350 के लॉन्च को लंबे समय तक टाले रखा। लेकिन अब इसके लॉन्च के बाद त्योहारी सीजन में इसे ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी के लिए वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाना और डिलीवरी में तेजी लाना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

 
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

  • इंजन- Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
  • ट्रांसमिशन- Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • सस्पेंशन- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। 
  • ब्रेक- Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
  • फ्यूल क्षमता- Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें