फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वोल्वो पोलेस्टर 2 का टीजर जारी, एक चार्ज में चलेगी 480किमी

Mon, 07 Jan 2019 12:49 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
polestar 2
विज्ञापन

लगातार अग्रसर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आॅटो सेक्टर में वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो ने अपने दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन पोलस्टर 2 का टीजर जारी कर दिया है। पोलस्टर 2 को इलेक्ट्रिक परफॉमेंस ब्रांड ने तैयार किया है। जिसका उत्पादन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी इससे पहले अपनी लंबी दूरी तय करने वाली पोलेस्टर 1 हाईब्रिड का प्रोडक्शन शुरू करेगी। 

विज्ञापन


जो इस साल के अंत तक उत्पादन के लिए तैयार होंगी। वोल्वो अपनी इस पूरी इलेक्ट्रिक कार पोलेस्टर 2 को 2-3 हफ्तो में शोकेस कर सकती है। फिलहाल, जो टीजर जारी हुआ है उसमें कार के सिर्फ पिछले हिस्से की झलक सामने आई है। पोलेस्टर 2 के डिजाइन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है,  4 दरवाजो वाली इस फास्टबैक बॉडी टाइप में पोलेस्टर 2 आकर्षक होगी।

विज्ञापन

polster 2
खबरों की मानें तो पोलेस्टर 2 एक चार्ज में करीब 480 किमी तक चलेगी। कार की बैटरी 400 बीएचपी का पावर जनरेट करती है। वहीं इसकी कीमत टेस्ला मॉडल 3 के आस-पास रखी जा सकती है। पोलेस्टर 2 के साथ गूगल एंड्रॉइड HMI का भी वैश्विक डेब्यू होगा। जो एक तरह से गूगल असिस्टेंस के इन-कार वर्ज़न का डेब्यू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें